सत्ता मिलते ही आंखों पर पट्टी बंध गई भाजपा नेताओं के,“बालको नगर की जन-समस्याओं पर शासन-प्रशासन सुस्त,जनता त्रस्त”: सीपीआई

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बालको नगर क्षेत्र की ज्वलंत जन-समस्याओं पर शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये की कड़ी निंदा की है।

कामरेड वर्मा ने बताया कि बालको की विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्टी द्वारा समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन सौंपे गए, किंतु आज तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। यह सरकार की संवेदनहीनता और निरंकुशता का प्रमाण है।
भाजपा के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार*करते हुए उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व जब भाजपा विपक्ष में थी, तब उसके नेता परसाभाटा रोड की बजरी इकट्ठा कर नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे। आज उसी भाजपा की नगर निगम में सरकार है, और वहीं परसाभाठा रोड अब डबरी नुमा तालाब में तब्दील हो चुकी है। सत्ता मिलते ही भाजपा नेताओं की आंखों पर पट्टी बंध गई है और जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

*भाजपा ने निम्नलिखित मांगें तत्काल पूरी करने की मांग की है:*

  1. जर्जर पुलिया व सड़क का निर्माण: ढेंगुरनाला रिंग रोड, बालको से रूमगड़ा ध्यानचंद चौक तक स्थित तीनों पुलिया अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं और सड़क बद से बदतर स्थिति में है। इन तीनों पुलिया सहित पूरी सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण अविलंब कराया जाए।

2. भारी वाहनों पर ‘नो एंट्री’ लागू हो: बालको बजरंग चौक, परसाभाटा से रिद्धि चौक तक भारी वाहनों के अनियंत्रित दबाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। भारत एल्युमिनियम कंपनी में कार्यरत हजारों श्रमिकों के लिए यह मार्ग जानलेवा बन चुका है। रात में उड़ने वाली धूल के कारण सड़क दिखना भी मुश्किल हो जाता है। अतः ‘अ’, ‘ब’ एवं ‘स’ पाली के श्रमिकों की ड्यूटी समय से 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए।

3. साप्ताहिक बाजार का जीर्णोद्धार: परसाभाटा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार की गुमटियों की छतें और पी.सी.सी. रोड बुरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इसके कारण व्यापारी एवं आम जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बाजार की सभी गुमटियों और पी.सी.सी. रोड का तत्काल जीर्णोद्धार किया जाए

कामरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रशासन से बालको नगर की इन जायज मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेकर ठोस कार्यवाही करने की मांग की है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -