सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) :  भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जंजगिरी मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा कल रात तब हुआ जब तीन युवक उरला से भिलाई गणपति की झांकी देखने निकले थे।  नेशनल हाईवे पर जंजगिरी के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दीपक पटेल और उमेश को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित...

More Articles Like This

- Advertisement -