सड़क किनारे खड़े गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, उड़े परखच्चे, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

Must Read

दुर्ग(आधार स्तंभ) : भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ़्तार कार सड़क के किनारे खड़े गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में कार का एयरबैग खुलने के बावजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सूर्या मॉल की तरफ से तेज गति में आ रही थी, कोहका चौक से पहले एक मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों में एक की पहचान फरीद नगर निवासी शफीक खान के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -