व्यापारी के घर पर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार…

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) :  जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। कैलाश नगर लोहिया रोड में रहने वाले कारोबारी अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन गए थे। इस दौरान उनके बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने बाउंड्री कूदकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 4.90 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार कैलाश नगर, लोहिया रोड, एकता चौक निवासी आदित्य विक्रम केशरवानी (26) अपने माता-पिता और बहन के साथ 16 जनवरी की रात करीब 7:45 बजे मैहर माता के दर्शन के लिए घर में ताला लगाकर रवाना हुए थे। परिवार 18 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे मैहर से वापस लौटा। घर पहुंचने पर देखा गया कि मुख्य गेट का ताला बाहर से सुरक्षित अवस्था में बंद था। जब गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया गया तो घर के भीतर कुछ लाइटें जली हुई थीं।

किचन का दरवाजा बंद था, लेकिन उसका लॉक खुला हुआ मिला। अंदर जांच करने पर अलमारी का लॉकर खुला हुआ पाया गया। लॉकर में रखे गए सोने के दो हार, दो जोड़ी कान के सेट, तीन जोड़ी कंगन, एक कान की नथनी और मंगलसूत्र का पेंडल चोर अपने साथ ले गए। सभी जेवर पुराने और इस्तेमाल किए हुए बताए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 90 हजार रुपए आंकी गई है।

Latest News

शराब पीने की झूठी FIR दर्ज की थाना में,दुकानदार को ही शराबी बना दिया…

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  प्राय: कई थानों में थानेदार की नाक के नीचे उनके सीधेपन और भरोसे का फायदा उठाकर,...

More Articles Like This

- Advertisement -