लिंक एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा चट्टान, 6 घंटे देर से चल रही है ट्रेन

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  विशाखापत्तनम से कोरबा आ रही लिंक एक्सप्रेस रात बड़े हादसे का शिकार हुई। हालांकि इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार‌ लिंक एक्सप्रेस गुरुवार रात राइट टाइम चल रही थी। मूसलाधार बारिश के चलते पार्वतीपुरम से रायगढ़ा स्टेशन के बीच रात करीब 11.50 बजे एक विशालकाय चट्टान वहां से गुजर रही ट्रेन के इंजिन पर आ गिरा। इससे इंजिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और पूरी अप डाउन दोनों ही रेल लाइनें धंस गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।

आसपास के स्टेशनों से पहुंची राहत और बचाव टीमों ने सारी रात सुधार कार्य किया। उसके बाद तड़के 6 बजे ट्रेनों की रवानगी बहाल हुई। लिंक एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से सुबह रवाना होकर 8.30 बजे टिटलागढ़ पहुंची है। इसके दोपहर बाद रायपुर पहुंचने की जानकारी दी गई। ऐसी ही स्थिति रायपुर से गुरुवार शाम रात रवाना हुई ट्रेनों की भी बताई गई है। ये सभी तीन से पांच घंटे देर से विशाखापत्तनम पहुंचने की खबर है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -