रेत परिवहन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत…

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत डगनिया खैरा में रेत के अवैध परिवहन के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक खारुन नदी से ट्रैक्टर में रेत लोड कर परिवहन कर रहा था, तभी अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। दुर्भाग्यवश, गिरते ही वह अपने ही ट्रैक्टर के भारी-भरकम पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही सांसे थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -