राहगीरों के सूझबूझ ने बचाई युवती की जान….

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  अरपा नदी पर रामसेतु पुल के ऊपर से नदी में कूदने जा रही युवती को राहगीरों की सूझबूझ से बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक नर्सिंग कालेज में सलेक्शन नहीं होने से परेशान एक युवती कल शाम रामसेतु पुल पर पहुंचकर नदी में कूदने की तैयारी कर रही थी। अरपा नदी इस समय उफान पर है और थोड़ी भी चूक उसकी जान ले सकती थी। राहगीरों ने समय रहते उसकी हरकत को भांप लिया और घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने युवती को बातों में उलझाए रखा और पीछे से पहुंचे एक युवक ने समझदारी से युवती का सुरक्षित रेस्क्यू कर युवती को कूदने से बचा लिया और तत्काल सरकंडा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सरकंडा पुलिस ने युवती को समझाइश देकर सखी सेंटर भेजा जहां विशेषज्ञ काउंसलर द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारियों ने भी लोगों की सजगता और समय पर सूचना देने के लिए आभार जताया।

Latest News

कोरबा बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी फरार, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक...

More Articles Like This

- Advertisement -