रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ युवाओं द्वारा इंस्टाग्राम रील्स बनाने के उद्देश्य से आमजन का रास्ता अवरुद्ध करते हुए वाहनों को श्रृंखलाबद्ध रूप से सड़क पर खड़ा किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। इस मामले में बिलासपुर पुलिस द्वारा संबंधित युवाओं के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) को पत्र प्रेषित किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग रचनात्मक और जनहितकारी कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु किया जाना चाहिए।

 

युवाओं को एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का परिचय देना होगा। ऐसे आचरण से बचें, जो जनसुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के लिए बाधक बनते हैं। समाज की शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में आपकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Latest News

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित...

More Articles Like This

- Advertisement -