रामपुर रोड में जबरदस्त सड़क हादसा, युवक बुरी तरह जख्मी

Must Read

करतला(आधार स्तंभ) : कार की टक्कर से युवक बुरी तरह हुआ जख्मी, घिनारा के आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा। घटना कुछ देर पहले की है।

नोनबिर्रा से रामपुर जाने वाले सड़क पर एक जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसा घिनारा से आगे रामपुर जाने वाले रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ है। जायलो कार सवार की टक्कर से बाइक सवार युवक का घुटना बुरी तरह जख्मी हो गया है। युवक के घुटने की हड्डी बाहर निकल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा 112 को सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक घिनारा में रहता है, जायलो सवार भी स्थानीय है।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -