मौसम ने अचानक करवट ली आकाशीय बिजली की चपेट में आईं 6 महिलाएं, 2 की मौत…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  जिले के बिल्हा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ग्राम कुंगापाली में खेत से काम कर लौट रहीं 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस दुखद हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतक महिलाओं की पहचान 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती के रूप में हुई है। घायल महिलाओं में दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव शामिल हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गांववाले और बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जबकि मृतक महिलाओं के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

नव संवत्सर रैली पर कोरबा में कड़ी सुरक्षा, 200 से अधिक जवान तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) एवं नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को...

More Articles Like This

- Advertisement -