मोहला जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई , गांव में शोक का माहौल

Must Read

मोहला (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में करंट हादसे से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में माता, पिता और बेटा शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा

घटना पाटन खास थाना क्षेत्र के पागरी गांव की है। रविवार रात को सुरतराम बोगा (62) अपनी बाड़ी में काम करने गए थे। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे बेटे रूपलाल बोगा (27) और बाद में पत्नी भागबती बाई (58) भी करंट से चिपक गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम

जब देर रात तक पिता-पुत्र घर नहीं लौटे, तो महिलाएं उन्हें खोजने पहुंचीं और हादसे का मंजर देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -