मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

Must Read

सरगुजा (आधार स्तम्भ) :  सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि टाइगर पॉइंट के पास बनी झोपड़ीनुमा लगभग दर्जनभर दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -