भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से 9 लोग घायल…

Must Read

जगदलपुर(आधार स्तंभ) : शहर के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत देऊरगांव के पास मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से चल रही बोलेरो ने पीछे से एक टैक्सी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास से गुजर रही एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कुल 9 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जगदलपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की गति काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। हालांकि, अफरा-तफरी के बीच चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -