बुड़बुड़ में इंसान का नहीं बछड़े का शव दफन था

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : बुड़बुड़ केराझरिया क्षेत्र में दफनाए गए एक शव के पास मिले महिला के कपड़ों के आधार पर जताई जा रही आशंकाएं आखिरकार निर्मूल साबित हुई। बताया जा रहा है कि शव किसी इंसान/महिला का नहीं बल्कि बछड़े का था।

सोमवार को कुछ लोगों ने बुड़बुड-केराझरिया के मध्य जंगल में एक इलाके पर शव को दफनाने का नजारा देखा था। इससे कुछ ही दूरी पर लेडिज इनरवियर के सेट पड़े मिले। ग्रामीणों ने यहां किसी शव के दफन होने की आशंका पर थाना में सूचना दी। पुलिस ने संज्ञान लेने के साथ फौरी तौर पर यहां-वहां से जानकारी ली और खुद भी पड़ताल की। जिसके बाद तस्वीर साफ हुई।

थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि मामले में की गई छानबीन से स्पष्ट हुआ कि वहां पर महिला या इंसान का नहीं बल्कि बछड़े का शव दफनाया गया था। इससे काफी चीजें साफ हो गई। कुछ लोगों ने लेडिज इनरवियर की उपस्थिति नजदीक में होने और वर्तमान के आपराधिक घटनाओं को देखते हुए ऐसा माना था कि संदिग्ध रूप से किसी महिला को यहां दफना दिया गया है। हालांकि अब सब कुछ स्पष्ट हो गया है।

Latest News

सांप के काटने से महिला की हुई मौत

अंबिकापुर(आधार स्तंभ)   :   बारिश का सीजन शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढऩे लगी हैं। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -