बिलासपुर पुलिस ने त्वरित व कठोर कार्रवाई के माध्यम से दिया स्पष्ट संदेश, कहा असामाजिक तत्व को नहीं बक्शा जायेगा

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : बिलासपुर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र के गुंडा बदमाश तारण निर्मलकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। तारण निर्मलकर लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। दिनांक 14 सितंबर की रात्रि को उसने महाराणा प्रताप ओवरब्रिज के पास रायपुर से आ रहे युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, बिलासपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की। आरोपी तारण निर्मलकर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2) एवं 119(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इन धाराओं में कठोर दंड का प्रावधान है, जिनमें 10 वर्ष से अधिक की सजा का भी उल्लेख है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

बिलासपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि वह किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शने वाली नहीं है। शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -