बालोद महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त से महिलाओं में खुशी की लहर

Must Read

बालोद (आधार स्तंभ) :  बालोद जिले की महिलाओं के चेहरों पर खुशी की चमक देखी जा सकती है, क्यों कि उनके बैंक खाते में ’’महतारी वंदन योजना’’ की 18वीं किस्त की राशि जमा हो चुकी है। यह सब मुमकिन हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के संचालन से बालोद जिले की लगभग ढाई लाख महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का एक नया आधार मिला है। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप हाल ही में, महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि पात्र महिलाओं के खातों में जमा की गई है। इस राशि के आने से न केवल उनकी छोटी-मोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। बालोद जिले के ग्राम अरौद की महिलाएं इस योजना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन का एक जीवंत उदाहरण मान रही हैं।

ग्राम अरौद की लाभार्थी टोमिन बाई सेवता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, महतारी वंदन योजना की राशि से मैं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें और घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही हूँ। यह राशि हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है। हम अपने मुख्यमंत्री विष्णु साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। योजना से प्रतिमाह लाभान्वित हो रही यामिनी कोठारी ने बताया कि इस माह महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि उसके खाते में आ चुकी है। उसने बताया कि इस योजना की राशि हर महीने की शुरुआत में आते ही चेहरे पर मुस्कान के साथ ही एक आत्मविश्वास भी आ जाती है।

उसने इस योजना को अपनी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरत के लिए हमें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब यह 01 हजार रुपये हमें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहा है, इससे हम अपने परिवार के लिए कुछ नया करने का सोच पा रहे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बहुत बहुत आभार जताया है।

Latest News

जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारियों को लौटना पड़ा बैरंग

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटबितला (बरीडीह) में एक निजी पावर प्लांट द्वारा प्रस्तावित भूमि...

More Articles Like This

- Advertisement -