बाइक प्रवेश द्वार से टकराई, युवक की मौत ससुराल जाने के दौरान हादसा, बाइक भी बुरी तरह डैमेज हुई…

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ): जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सेमरा में सड़क हादसे में 25 साल के संतोष कुमार साहू की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक गांव के प्रवेश द्वार से टकरा गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार निवासी संतोष कुमार साहू अपनी बाइक से ससुराल ग्राम किरीत जा रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। बाइक सीधे गांव के स्वागत द्वार से जा टकराई, जिससे बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे 2 इंच से अधिक गहरा घाव हो गया और आंख बाहर आ गई। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ भेजा है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -