बांस लेने गए ग्रामीण की नक्सलियों की IED की चपेट में आने से हुई मौत

Must Read

बीजापुर(आधार स्तंभ) :  बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक का नाम बनारू अकाली बताया जा रहा है।

वह बांस लेने के लिए पहाड़ पर गया था, इसी दौरान वापसी के बीच वह नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईडी की चपेट में आ गया। यह पूरा मामला कौशलनार के पटेलपारा का है।उल्लेखनीय है कि, नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए आईडी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी।

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिये नक्सलियों ने IED बम लगाया था। इसी बीच मासूम ग्रामीण इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई है।

गंगालूर थाना क्षेत्र के पटेलपारा मुतवेंडी का रहने वाला ग्रामीण गड़िया मुतवेंडी से 3 किलोमीटिर दूर वनोपज संग्रहण के दौरान आदिवासी युवक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने दी है।

Latest News

घर की बाड़ी में आया तेंदुआ दहशत में पूरा गांव…

TelegramEmailShare बलौदाबाजार(आधार स्तम्भ) :  जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक...

More Articles Like This

- Advertisement -