पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Must Read

जगदलपुर(आधर स्तम्भ) :  बस्तर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ ये हादसा सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि रफ्तार की लापरवाही की खौफनाक तस्वीर बनकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी, फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी। काफिले को कवर करने के चक्कर में गाड़ी काफी पीछे छूट गई थी, यही वजह रही कि चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

घटना का CCTV फुटेज में आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि गाड़ी किस रफ्तार में दौड़ रही थी। यह घटना बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक उछलकर सामने जा गिरा। बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसा, अस्पताल ले जाते वक्त दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ, लेकिन सवाल ये है कि VIP काफिले की सुरक्षा में आम लोगों की जान क्यों दांव पर लगाई जा रही है? अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर VIP कल्चर और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -