पूजा कर रही महिला के सामने आया विशाल काय कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया खतरनाक रेस्क्यु…

Must Read

कोरबा (आधार  स्तंभ) : – कोरबा जिले के सोनपुरी गांव में रहने वाली नागेश्वरी रजवाड़े उस समय सहम गई जब वो रात्रि के 8 बजे के आस पास घर पर पूजा कर रही थी और तभी एक विशाल काय कोबरा (नाग) कही से घर में घुस गया ।वो इतने बड़े सांप को देखते ही घर के दूसरे कमरे के अंदर भाग खड़ी हुई और आस पास के लोगों को फोन से सांप होने की जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया। फिर कुछ लोगों आए और उसको भगाने का प्रयास भी किया पर उसमें सफल नहीं हुए और वो एक किनारे गमले के पीछे जाकर बैठ गया। फिर आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया।

जिस पर सारथी थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर आखिरकार कुछ समय बाद सोनपुरी गांव पहुंच के 6 फीट के विशाल काय कोबरा ( नाग) को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया। फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया सांप हमारे पर्यावरण का के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए उनको मारने के बजाय हमें सूचना दे ताकि हम सही समय पर पहुंच कर लोगों के साथ एक बेजुबान जीव को बचा पाए साथ ही जाने अनजाने सर्प दंश हो तो बिना देरी किए हस्पताल जाएं ताकि सही समय पर उपचार हो सके, झाड़ फूक के चक्कर में बिल्कुल न रहें।

जितेन्द्र सारथी 

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा

8817534455,7999622151

Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -