पाली थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला का शव मिला…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोरकी पारा पंचायत बतरा में एक 65 वर्षीय महिला चंदर बाई श्याम का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल एवं शव का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एवं प्रदर्श संकलित किए और उन्हें एफएसएल परीक्षण हेतु भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

कोरबा बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी फरार, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक...

More Articles Like This

- Advertisement -