पाली-चैतुरगढ़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  पाली-चैतुरगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर 2.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा पाली के न्यायालय चौक के पास हुआ, जहां आमने-सामने से आ रही तेजरफ्तार बाइक में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक में सवार सड़क पर गिर गए।

मृतक युवक की पहचान बनबांधा गांव निवासी अन्नू गोड़ (22) के रूप में हुई है। उसके साथी अरूण व पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

खेत में मिली सड़ी-गली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परसदा गांव के खेत...

More Articles Like This

- Advertisement -