पार्षद पांडेय की शिकायत के बाद निगम ने इस OYO का बोर्ड लगा हुआ अवैध बिल्डिंग को कर दिया सील,

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  न्यायधानी के बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी फेस-1 में निगम की बिना अनुमति तीन मंजिला भवन बनाकर OYO होटल चलाया जा रहा था। पार्षद रेखा पांडेय की शिकायत के बाद निगम ने इस अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया है।

यह बिल्डिंग गायत्री केडिया की है। बिल्डिंग मालिक OYO का बोर्ड लगाकर यहां अवैध रूप से होटल संचालित कर रहा था। बिल्डिंग का नक्शा निगम से पास नहीं कराया गया। बावजूद इसके यहां 17 कमरों वाला होटल तैयार कर लिया गया था। यहां लंबे समय से ओयो होटल का संचालन किया जा रहा था।

पार्षद रेखा पांडेय ने मामले की शिकायत निगम कमिश्नर से की थी। शिकायत के बाद जब निगम की भवन शाखा ने स्थल निरीक्षण किया तो पता चला कि होटल का संचालन अवैध है। पहले यहां ओयो का बोर्ड भी लगा हुआ था, लेकिन विरोध के बाद इसे हटा दिया गया। फिर भी होटल का संचालन जारी था। निगम कमिश्नर के आदेश पर भवन शाखा की टीम ने अब होटल को सील कर दिया है। निगम की टीम ने मौके पर उपस्थित स्टाफ से पूछताछ भी की, लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

 

Latest News

महासमुंद में दो वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित…

महासमुंद(आधार स्तम्भ) :  महासमुंद जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था और निरीक्षण कार्य में लापरवाही के आरोपों के बीच प्रशासन...

More Articles Like This

- Advertisement -