न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने न्यूज बॉय के लिए आयोजित किया शिविर, श्रम विभाग ने ई-श्रम कार्ड बनाया

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन निहारिका के तत्वाधान में श्रम विभाग के सहयोग से न्यूज बॉय के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में, घर-घर न्यूज पेपर डिलीवरी करने वाले न्यूज बॉय को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

श्रम विभाग कोरबा द्वारा न्यूज बॉय के लिए ई-श्रम कार्ड बनाया गया। लेबर इंस्पेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे ने अधिक से अधिक असंगठित कर्मकारों को राज्य और केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी।

इस शिविर में सत्येंद्र वर्मा, कुलदीप कुमार, संदीप केशवानी, पंकज धर दीवान, प्रदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, उमेश गुप्ता, जावेद, रामनारायण यादव, तपेश्वर राठौर, पतरस सिंग, राधे यादव, मनीष कौशिक, राहुल साहू, बबलू, भरत पांडे और अन्य साथी उपस्थित थे।

श्रम विभाग कोरबा की टीम लेबर इंस्पेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, पंकज भारद्वाज, महेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -