धर्मांतरण के संदेह पर हंगामा बजरंग दल-पुलिस के बीच झड़प अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हुआ है। पथरीपारा बस्ती के एक घर में कुछ दिनों से लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मंगलवार (23 सितंबर) की रात को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

धर्मांतरण की गतिविधियों का संदेह

घटना उस समय हुई जब शंकर पटेल द्वारा बेची गई जमीन पर बने मकान में लगातार लोगों का जमावड़ा हो रहा था। स्थानीय लोगों को धर्मांतरण की गतिविधियों का संदेह हुआ। इसकी सूचना बजरंग दल को मिली।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -