देवरी पिकनिक स्पॉट से बही युवती की लाश मिली, 2 युवक की मिल चुकी है लाश, 90 घण्टे बाद मिली युवती की लाश, इस जगह मिली लाश

Must Read

 

देवरी पिकनिक स्पॉट से बही युवती की लाश मिली, 2 युवक की मिल चुकी है लाश, 90 घण्टे बाद मिली युवती की लाश, इस जगह मिली लाश

 

जांजगीर-चाम्पा(आधार स्तंभ) :  देवरी पिकनिक स्पॉट से हसदेव नदी में शनिवार को बही युवती की  लाश 20 किमी दूर देवरहा गांव में 90 घण्टे बाद मिली है। SDRF और DDRF की टीम, युवती की खोजबीन कर रही थी। ड्रोन की भी मदद की गई थी। पुलिस ने तटीय इलाके के गांवों के लोगों को भी अलर्ट किया था। आखिरकार, घटना के पांचवें दिन आज युवती की डेडबॉडी मिल गई है और परिजन ने भी उसकी पहचान कर ली है।

दअरसल, शनिवार 4 अक्टूबर को बिलासपुर से 3 युवक और 2 युवती देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे और शाम के वक्त हसदेव नदी में नहाते पांचों बह गए थे। इस दौरान 1 युवक और 1 युवती बच गए, वहीं 2 युवक और 1 युवती बह बह गए थे। तीसरे और चौथे दिन 2 युवकों की लाश मिली थी। इसके बाद, युवती की खोजबीन कुदरी बैराज और चाम्पा क्षेत्र में की जा रही थी और आज युवती की लाश मिल गई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है।

Latest News

जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारियों को लौटना पड़ा बैरंग

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटबितला (बरीडीह) में एक निजी पावर प्लांट द्वारा प्रस्तावित भूमि...

More Articles Like This

- Advertisement -