देर रात बड़ा हादसा,भारी वाहन ने छीन ली बहन की जिंदगी, भाई गम्भीर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर से लगे क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात को स्कूटी में घूमने निकले भाई-बहन को तेज रफ्तार भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक व्याप्त हो गया है।

- Advertisement -Girl in a jacket

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक DDM- राताखार मार्ग में निवासरत शिव ग्लास के संचालक की पुत्री लगभग 18 वर्षीय मीनल और उसका भाई दोनों घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 9-10 बजे के मध्य मां ने खाना खाने के लिए फोन कर इन्हें बुलाया तो वे दोनों आ रहे हैं कहकर घर के लिए निकले कि रास्ते में जश्न रिसोर्ट के आसपास मौत से सामना हो गया। इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। परिजन व शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे हैं। 

Latest News

प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद

  डभरा (आधार स्तंभ) : दिनांक 08/07/2025 को थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरसवानी निवासी प्रार्थिया तीरथ बाई बैरागी द्वारा थाना...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -