दंतैल हाथी ने सोमवार रात बड़ी तबाही मचाई तीन मकानों को तोड़ा,धान और गन्ने की फसल नष्ट की, एक युवक को कुचला; 53 हाथी कर रहे विचरण

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक दंतैल हाथी ने सोमवार रात बड़ी तबाही मचाई। हाथी ने तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही धान और गन्ने की फसल को भी नष्ट कर दिया।

यह दंतैल हाथी मरवाही से आया है। जिले में 53 हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। लेमरू रेंज में 39 हाथियों के झुंड ने नकिया में 7 किसानों की फसल नष्ट कर दी है। बालकों के दुधीटांगर में 13 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है।

कुमुरा के गीतकुंवारी में धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी पहुंचा है। इसने पहले कुम्हारीशानी में एक युवक को कुचलकर मार डाला था। इस घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं।

पानी टंकी, मकान सब तोड़ा

ग्राम बीजाडांड़ में हाथी ने इंद्रपाल सिंह मरावी के मकान को तोड़ दिया। उनकी बाड़ी में गन्ने की फसल और एक टंकी को भी नष्ट किया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर भगाया। इसके बाद हाथी ने सुखाबहरा में भंवर सिंह और कन्हैया के मकानों को तोड़कर वहां रखा धान खा लिया।

हाथियों से छेड़छाड़ न करने की अपील

वन विभाग हाथियों पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग ने हाथियों के विचरण वाले क्षेत्र के आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही हाथियों के साथ छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई है।

Latest News

साय सरकार ने जमीन गाइडलाइन दरों पर जारी किया नया आदेश.. तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

रायपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर लगातार उठ रही आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -