तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

Must Read

करतला(आधार स्तंभ) : तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत, घटना के बाद वाहन चालक फरार।

घटना करतला थाना अंतर्गत तौलिपाली के पास घटित हुई है। मृतक श्रवण उरांव उम्र 35 वर्ष निवासी बरपाली(जिल्गा), फिरतु राम उरांव उम्र 38 वर्ष निवासी पतेरापाली सक्ति के रहने वाले हैं। दोनों मृतक रिश्ते में मितान होते है। दोनों बाइक में सवार होकर बरपाली से कोरबा किसी काम से जा रहे थे। जिनको किसी अज्ञात वाहन ने कुचल कर फरार हो गया।

घटना करतला थाना अंतर्गत तौलीपाली के पास घटी। घटना के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस मौके पर जांच कार्यवाही कर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Latest News

साय सरकार ने जमीन गाइडलाइन दरों पर जारी किया नया आदेश.. तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

रायपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर लगातार उठ रही आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -