तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल…

Must Read

रायपुर,आरंग (आधार स्तम्ब) : रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब एक सफेद रंग की टाटा VISTA (वाहन क्रमांक CG04HD2156) महासमुंद से आरंग की ओर लौट रही थी। लौटते समय वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यह गंभीर हादसा हो गया।

हादसे में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) — दोनों निवासी सरागांव थाना छुरा (हाल परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग) — की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक थानू सतनामी (22) निवासी ओडका, थाना आरंग की भी घटना में मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मिथलेश धीवर (23) निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक अपने घर के एक रिश्तेदार को छोड़ने महासमुंद गए थे और लौटते समय तेज गति के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद तीनों मृतकों के शवों को शवगृह भेजा गया है जबकि घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

नर्सिंग-कॉलेजों में 100% महिला-आरक्षण, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस फैसले के तीन साल बाद भी अमल नहीं…

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 100% महिला आरक्षण को असंवैधानिक करार देकर निरस्त कर दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -