तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तंभ)  :   रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के गौरमुड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। लगभग छह माह के हाथी शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों के बीच दुख का माहौल है।

ग्रामीणों ने सबसे पहले शावक को तालाब में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और शावक के शव को बाहर निकाला।

वन अधिकारियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से 34 हाथियों का दल गौरमुड़ी और आसपास के इलाकों में घूम रहा है। इस दल में नर, मादा और कई शावक शामिल हैं। आशंका है कि पानी पीने या खेलते समय शावक तालाब के गहरे हिस्से में फिसलकर गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया।

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -