डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 36.97 लाख की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

Must Read

रायगढ़  (आधार स्तम्भ) :  जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने खुद को टेलीकॉम, पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाते हुए विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त परिवेक्षक से 36,97,117 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने 17 फरवरी 2026 को साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(6), 318(4) एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है।

पीड़ित ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत परेषण कंपनी से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुआ है। 14 जनवरी 2026 को एक महिला ने खुद को Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) से जुड़ा बताते हुए कॉल किया और आधार का दुरुपयोग कर जियो नंबर से आपराधिक गतिविधि की बात कही। इसके बाद फर्जी पुलिस व सीबीआई अधिकारियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी।

वीडियो कॉल पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले ठग ने दबाव बनाकर बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच पीड़ित ने अलग-अलग खातों में पूरी राशि भेज दी। शिकायत पर करीब दो लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। पुलिस बैंक खातों व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Latest News

किन्नर रिया ने तन्नू को मार डाला,गुरू-चेला बनने की बात पर भिड़े थे दोनों किन्नर,घटना के चंद घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर जिले में किन्नरों की पार्टी के दौरान गुरु बनाने व चेला नहीं बनने की बात...

More Articles Like This

- Advertisement -