ठगी की शिकार महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंचकर लगाई गुहार

Must Read

जांजगीर- चांपा (आधार स्तंभ) : फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी में काम करने वाले लोगों ने जिले की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर और जीवकोपार्जन को बेहतर बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। ठगी की शिकार हुई महिलाएं सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर को समस्या बताकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

इस दौरान महिलाओं ने विधायक ब्यास कश्यप को भी महिलाओं ने किस तरह कंपनी के एजेंटों ने उनके नाम पर धोखाधड़ी की है इससे अवगत कराया। उधर कोरबा में कंपनी के डायरेक्टर की गिरप्तारी के बाद चांपा के कार्यालय को बंद कर एजेंट फरार हो गए हैं।फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी कोरबा के एजेंटों और संचालक ने महिलाओं के नाम से करोड़ों रुपये लोन की राशि निकाल ली

जिसके बाद राशि को अपनी कंपनी के खाते में जमा करा लिया। महिलाओं को छोटे छोटे व्यवसाय का सपना दिखाकर विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाए थे। सभी महिलाएं जिले के चांपा, पामगढ़ की निवासी है। कलेक्टारेट पहुंची ग्राम बसंतपुर की पीड़ित महिला अहिल्या चौहान ने बताया कि कोरबा और जांजगीर जिले की महिलाएं जुड़ी हैं, उन्होंने यह भी बताया कि करीब 10 से 11 करोड़ रुपए अब तक जमा किया जा चुका हैं।

ग्राम रोगदा की महिला का कहना हैं कि बैंक ने जो किस्त बांधा हैं उसे या तो कंपनी पटाए या फिर पैसा उन्हें वापस करे। पामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेसर की महिलाओं की चार हजार फ्री मिलने का लालच देकर भावेश नाम के व्यक्ति ने लगभग 15 लाख रूपए का फर्जीवाड़ा कर लिया।

Latest News

धरमजयगढ़ में अदाणी फाउंडेशन द्वारा 5 गाँवों के शासकीय विद्यालयों में स्कूल बैग वितरित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक और सार्थक पहल

कुलदीप चौहान रायगढ़ 324 छात्र-छात्राओं को लाभ, कन्या आश्रम सहित 5 स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित धरमजयगढ़ (आधार स्तंभ) : गाँवों में...

More Articles Like This

- Advertisement -