ट्रैक पर बैठा था युवक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  सकरी थाना अंतर्गत ग्राम लोखंडी में एक व्‍यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना लोखंडी रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। उस्लापुर, घुटकू के बीच लोखंडी रेलवे ट्रैक पर यह शख्स बैठा था।

तभी सामने से आ रही मेमू लोकल सवारी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सकरी थाना पुलिस जांच में जुट गई। रेलवे के बार-बार सावधान और जागरूक करने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रक पर आकर बैठे रहते है। ऐसे में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

Latest News

कोरबा बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी फरार, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक...

More Articles Like This

- Advertisement -