ट्रेलर के चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के गेवरा खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है. गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदी बाजार निवासी के रूप में हुई है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं, ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

जंगल में पुटु निकालने गए ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत…

कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीडिया के तुर्रीकटरा जंगल में...

More Articles Like This

- Advertisement -