जेल से चुनाव लड़ेगा मुश्ताक,अक्षय गर्ग की हत्या में है संलिप्त

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  नगरीय निकायों व पंचायत क्षेत्र में रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है। रिक्त पदों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन फार्म भी लिए गए जिसे जमा करने की आज अंतिम तिथि रही। कोरबा जिले में भी कई पंचायत में उपचुनाव होना है जिसमें सर्वाधिक चर्चा का विषय जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का जनपद क्षेत्र बिंझरा बन गया है।

यहां वरिष्ठ भाजपा नेता और क्षेत्र के जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी मुस्ताक के द्वारा चुनाव लड़ने के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसके पूर्व मुश्ताक के पिता ने नामांकन पत्र क्रय किया था।

मुस्ताक बिलासपुर के सेंट्रल जेल में निरुद्ध है और उसने वहां से कोरबा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
आज सोमवार को पोड़ी उपरोड़ा कार्यालय उसे नामांकन के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया, जहाँ उसने इस खाली सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही जनपद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इस क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने और भी उम्मीदवार सामने आए हैं लेकिन सर्वाधिक चर्चा मुश्ताक के चुनाव लड़ने को लेकर है जो जेल से चुनाव लड़ेगा।

 राजनीतिक रंजिश में क्रूरता

बता दें कि अक्षय गर्ग की हत्या की वजह भी राजनीतिक रंजिश थी। अक्षय गर्ग से मुस्ताक चुनाव हार चुका था। चुनाव हारने के बाद क्षेत्र में मुस्ताक की साख घटने लगी थी जिसके कारण वह अवसाद का शिकार हो गया और इसी से ग्रसित होकर तथा अपने घटते पूछ परख के कारण रंजिश रखकर अक्षय गर्ग की हत्या 23 दिसम्बर 2025 को उसने कराया था। हत्या की वारदात को तब अंजाम दिया गया था जब घटना दिनांक की सुबह ग्राम केशलपुर में अक्षय गर्ग निर्माणधीन सड़क की साइट देखने गए हुए थे। अज्ञात हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस खूनी खेल के पीछे गहरी राजनीतिक रंजिश थी और मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद निकला।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -