जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश, देर रात निकाला गया शव, गांव में शोक की लहर

Must Read

धमतरी (आधार स्तंभ) : जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है। दोनो कल दोपहर से गायब थे।  जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले। आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं। घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है। मामला कुरूद थाना इलाके का है।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे।  आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले। देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं।

Latest News

हाथियों से 4 महीने में 4.75-करोड़ का नुकसान छत्तीसगढ़ में 247 हाथी, 100 बिलासपुर में कर रहे विचरण

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :   बिलासपुर वनमंडल में जंगली हाथियों के कारण पिछले चार महीनों में 4.75 करोड़ रुपए का...

More Articles Like This

- Advertisement -