जिला अस्पताल के सामने लगी आग, गोदाम हुआ खाक

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल के सामने स्थित एक हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर सिविल लाइन के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के आग पर काबू पाने का प्रयास के बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से आग को पूरी तरह बुझाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम का अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Latest News

साय सरकार ने जमीन गाइडलाइन दरों पर जारी किया नया आदेश.. तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

रायपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर लगातार उठ रही आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -