घर की बाड़ी में आया तेंदुआ दहशत में पूरा गांव…

Must Read

बलौदाबाजार(आधार स्तम्भ) :  जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर की बाड़ी में घुस गया। तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ महकम गांव निवासी सुनील साहू के घर की बाड़ी में घुसा है। ग्रामीणों ने सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग को इसकी सूचना दी।

तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि, विभाग की रेस्क्यू टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंचने वाली है। टीम द्वारा तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, वन विभाग ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के करीब न जाने की अपील कर रहा है। पूरे क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -