गणेश पंडाल को लेकर महिला से मारपीट लाठी-डंडे और बियर की बोतल से हमला मची अफरा-तफरी…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ)  : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जहां आरोपियों ने लाठी और बोतल से हमला कर महिला को गंभीर चोट पहुंचाई। विवाद के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तालापारा मिनीमाता नगर में गणेश पंडाल में लाइट डेकोरेशन के काम के दौरान साधेलाल गेंदले अपने परिवार के साथ आ गया और गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया।

इस दौरान उसने पंडाल में मौजूद लोगों पर वार किया, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इसी बीच साधेलाल के बेटों ने भी विवाद बढ़ाया और मां-बहन की गालियां देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद शांत कराने आई पीड़ित की मां पर आरोपी समीर गेंदले ने बीयर की बोतल फेंकी, जो महिला के चेहरे पर लग गई।

इससे उनके नाक, मुंह और दांत में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। वहीं आरोपी साहिल गेंदले ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के परिजनों ने इस पुरे मामले की शिकायत सिविल थाने मे की जहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश मे जुट गई है।

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -