खैरागढ़ में भीषण अग्निकांड केमिकल फैक्ट्री बनी आग का गोला…20 किमी दूर तक दिखा धुएं का काला गुबार दहशत में लोग

Must Read

खैरागढ़,(आधार स्तम्भ) : छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जालबांधा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार 20 किलोमीटर दूर से ही साफ देखा जा रहा है।

धमाकों के साथ भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से आग बार-बार भड़क रही है। पानी के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Latest News

नर्सिंग-कॉलेजों में 100% महिला-आरक्षण, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस फैसले के तीन साल बाद भी अमल नहीं…

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 100% महिला आरक्षण को असंवैधानिक करार देकर निरस्त कर दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -