खेत में मिली सड़ी-गली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Must Read

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परसदा गांव के खेत में एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, खेत की ओर से बदबू आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना है और पूरी तरह से डीकंपोज़ हो चुका है। FSL और सीन ऑफ क्राइम की उपस्थिति में शव का निरीक्षण किया गया और उसे चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कच्चांदुर पीएम के लिए भेजा गया है।

शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को निर्देश दिए गए हैं और पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। महिला की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -