खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना…

Must Read

भिलाईनगर(आधार स्तम्भ) :  नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में  स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले में मांस, मछली का विक्रय करने वाले और दुकानों के आसपास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया। जोन-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 2,150 रुपये (इक्कीस सौ पचास रुपये मात्र) का जुर्माना वसूला गया।

वार्ड 27 से इन्दू देवी सब्जी दुकान (गंदगी फैलाने पर) 300 रुपए, वार्ड 28 से सानिया गंदगी फैलाने पर 50 रुपए, वार्ड 29 से अभय सिंह गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 30 लोकराम से गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 31 कविता अहिर गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 32 परस राम मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500रुपए, वार्ड 33 मो. शरीफ मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए एवं वार्ड 34 मो. सलमान मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 2150 रुपए का जुर्माना लगाया गया है । निगम आयुक्त ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दुकानों और घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। मटन, चिकन या मछली विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों के दायरे में रहकर ही व्यापार करें और कचरे का निपटान सही तरीके से करें, अन्यथा आगे भी++* इस तरह की दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -