कोरबा शहर के युवक का बालको से अपहरण लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए गाड़ी में…

Must Read

कोरबा,(आधार स्तम्भ): पुरानी बस्ती कोरबा निवासी एक युवक इन दिनों बालकों में रहा करता था पता चला है कुछ लोगों ने उसको अपहृत कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि विजय सिंधी नामक युवक पुरानी बस्ती कोरबा स्थित भंडारी चौक में रहा करता था । इस युवक ने अनेक लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे पैसे ऐंठ लिए थे जब वापसी के लिए उस पर दबाव बनाए जाने लगा तो यह युवक रायगढ़ भाग गया।

कुछ दिन बाद वहां से विजय कोरबा तो लौटा लेकिन पुरानी बस्ती मैं न रहकर यह बालकों में रहने लगा। बीती रात लगभग आधा दर्जन लोग चार पहिया वाहन में आए और उसे गाड़ी में बिठाकर ले भागे। बालको पुलिस कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों को लेकर पुरानी बस्ती पहुंची यहां उसने युवक विजय से संबंधित जानकारी हासिल की। पुलिस के साथ पुरानी बस्ती पहुंची प्रत्यक्षदर्शी यूवतियों ने बताया की लगभग आधा दर्जन लोग उसे युवक को उठा कर ले रहे हैं
Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -