कोरबा रेलवे स्टेशन पर हादसा, पेंटिंग करते समय ओएचई लाइन की चपेट में आया कर्मी, बुरी तरह से झुलसा

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित यार्ड में बड़ा हादसा हो गया। यहां दुर्घटना राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग का काम कर रहा एक कर्मचारी अचानक ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना को एक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पेंटिंग का काम लोकल पेटी ठेकेदार को दिया गया था, जिसके तहत कर्मचारी वैन पर चढ़कर मरम्मत और पेंट का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अनजाने में वह ऊपरी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यार्ड में खड़ी गाड़ियों की मरम्मत या पेंटिंग का काम हमेशा लाइन काटकर किया जाता है। हादसे के समय भी लाइन बंद कर काम किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान किसी ने अचानक लाइन चालू कर दी, जिसके चलते यह गंभीर हादसा हो गया। हालांकि यह बड़ी लापरवाही मानी जा रही है और जांच का विषय है। मामले में आरपीएफ पुलिस अधिकारी एस के शर्मा ने बताया कि घायल युवक का नाम श्याम चौहान (25 वर्ष) है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

कोरबा में अम्बेडकर टंडन पर एक और FIR दर्ज, 27.90 लाख की धोखाधड़ी के आरोप के बाद धमकी

कोरबा(आधार स्तंभ) : 27.90 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी रहे दीपक टंडन उर्फ अम्बेडकर के...

More Articles Like This

- Advertisement -