कोरबा में फ्लाई ऐश परिवहन पर 3 दिन की रोक

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :   छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा ने बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग पर फ्लाई ऐश गिरने की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 3 दिन के लिए फ्लाई ऐश के परिवहन पर रोक लगा दी है। यह रोक 4 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

- Advertisement -Girl in a jacket

मंडल के निरीक्षण में पाया गया कि मार्ग पर जगह-जगह पर फ्लाई ऐश गिरा हुआ था। पहले भी फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए निर्देश दिए गए थे और उल्लंघन की स्थिति में पर्यावरणीय क्षतिपूति भी अधिरोपित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उल्लंघन जारी है।

मंडल ने DSPM, NTPC, HTPS और Balco को पत्र लिखकर फ्लाई ऐश के परिवहन पर रोक की जानकारी दी है। साथ ही, मंडल ने निर्देश दिया है कि 3 दिन के भीतर मार्ग से फ्लाई ऐश हटा लिया जाए, इसके बाद ही परिवहन बहाल किया जाएगा।

इस संबंध में क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रमेन्द्र पांडेय ने कहा कि उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उनसे अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97171 39094 पर संपर्क किया जा सकता है

Latest News

प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद

  डभरा (आधार स्तंभ) : दिनांक 08/07/2025 को थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरसवानी निवासी प्रार्थिया तीरथ बाई बैरागी द्वारा थाना...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -