कोरबा जिले में मनरेगा योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला, जांच रिपोर्ट में खुलासा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा में मनरेगा योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। जिला पंचायत के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी मुरारी राम कर्मवीर पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के 4 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया।

इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश दिए थे, जिसमें करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का खुलासा हुआ। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर भुगतान किया, जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।

इस मामले में अब जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचारी अधिकारी की पहुंच ऊपर तक है, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने मनरेगा में करोड़ों रुपये का घोटाला किया।

Latest News

11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया,इलाज जारी

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी के पास स्थित एक निजी पावर प्लांट के...

More Articles Like This

- Advertisement -