कार वाले ने बाईक सवार को मारी ज़ोरदार टक्कर, फिर पलट गई ,पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद

Must Read

कटघोरा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कारखाना एरिया में गुरुवार को तेज रफ्तार मारुति ऑल्टो के-10 कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे का पूरा दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से आ रही कार अचानक सामने से गुजर रही बाइक को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी खा गई।

कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, बाइक चला रहा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मोहनपुर निवासी के रूप में हुई है।

Latest News

कोरबा में स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को...

More Articles Like This

- Advertisement -