कलमीभाठा में मित्रता के प्रतीक भोजली का विसर्जन

Must Read

तिलकेजा (आधार स्तंभ) : प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत तिलकेजा के मोहल्ला कलमीभाठा में छत्तीसगढ़ के एक और पारम्परिक त्यौहार भोजली का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया जाता है। छत्तीसगढ़ त्यौहारों का प्रदेश है और उन्ही में से एक त्यौहार भोजली भी है।

छत्तीसगढ़ का प्रत्येक पर्व प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन करता है। भोजली का पर्व नई एवं अच्छी फसल और मित्रता का प्रतीक है। कलमीभाठा में विगत कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पर्व को पुरे ग्रामवासी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैँ ताकि वर्तमान पीढ़ी हमारी सांस्कृतिक परंपरा के प्रति सजग हो सके। भोजली विसर्जन के इस पर्व में मोहल्ले वासी पुरे उत्साह के साथ शामिल हुए। ग्रामवासियों में मुख्य रूप से बालगोविन्द जायसवाल, रामनिरंजन जायसवाल, शोभाराम कश्यप, शैलेन्द्र यादव, कन्हैया, बलराम, राजाराम महेश्वर, डिगेश्वर, अभिषेक, प्रकाश, श्रीराम, बजरंग, कमल, तीजो बाई, शील बाई, झुरी बाई, लता यादव शुभी, सुमी, स्वीटी, जहान्वी आदि शामिल हुए।

Latest News

सेन्द्रीपाली प्राथमिक शाला भवन का निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, अधिकारियों की निष्क्रियता उजागर

राशि आहरण हुए एक वर्ष से अधिक का समय बिता, कार्य आज तक अधूरा करतला (आधार स्तंभ) : करतला जनपद...

More Articles Like This

- Advertisement -