कट्टे की नोंक पर शराब दुकान में एक लाख की लूट

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में चौकस पुलिसिंग के बावजूद दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर शराब दुकान में कट्टे की नोक पर लगभग 1 लाख की लूट कर ली गई। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

प्रारम्भिक सूचनाओं के मुताबिक बीती रात गोपालपुर शराब दुकान को बंद कर कर्मचारी बिक्री रकम की गिनती कर रहे थे। इसी बीच कुछ नकाबपोश युवकों ने हाथ मे कट्टा लेकर दरवाजा खुलवाया और लगभग 1 लाख रुपये नगद लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद दर्री पुलिस जांच में जुट गई है।

Latest News

दुर्ग जिला अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

दुर्ग (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान...

More Articles Like This

- Advertisement -